महुली। नगर पंचायत हैंसर धनघटा में शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे एक झाेपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान झाेपड़ी में रखा सामान जल गया। धनघटा निवासी मनोरमा पत्नी स्वर्गीय लालजी अपने बहु के साथ झाेपड़ी में रहती है। शुक्रवार की शाम को दोनों कही बाहर गई थी। इसी बीच उनके झाेपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक वह लोग घर पहुंचते तब तक घर में रखा सारा अनाज और कपड़ा जल कर राख हो गया। आस पास के लोगों ने मिल कर आग पर किसी तरह से काबू पाया। सूचना पर तहसील प्रशासन और हल्का लेखपाल आलोक कटियार मौके पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किए। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी। संवाद