संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में कुल 650 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को बघौली, सेमरियावां, खलीलाबाद, पौली, हैंसर बाजार, मेंहदावल, नाथनगर, सांथा और बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है। अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद