फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएमओ कार्यालय में लगी आग, अभिलेख जले

विज्ञापन
सीएमओं कार्यालय में जिला कार्यक्रम प्रबंधन कक्ष में आग से जले सामान। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में लगी आग, अभिलेख जले
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय के तीसरे मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। आग से धुआं उठता देख चौकीदार ने अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर कर्मचारी पहुंचे और अग्निशमल विभाग की गाड़ी को बुलाया। अग्निशमन कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अभिलेख व अन्य सामान जलकर राख हो गए।
सीएमओ कार्यालय की तीसरी मंजिल पर जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई का कमरा है। यहां एनएचएम से संबंधित कार्य भी संपादित होता है। शनिवार सुबह में करीब छह कमरे से धुआं उठता देख चौकीदार ने इसकी सूचना कार्यालय के कर्मियों को दी। कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए और अग्निशमन कर्मियों को सूचना दे दी। इसके बाद अग्निशमन की गाड़ी पहुंच गई। कमरे को खोलकर करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से कई कुर्सी, दो एसी, कंप्यूटर, मेज समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। कुछ अभिलेख भी जलकर राख हो गए। आग की सूचना पर कार्यालय के अन्य अधिकारी भी पहुंचे। जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर संजीव सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग से इलेक्ट्रानिक सामान जले हैं। प्रशिक्षण से संबंधित फाइलें जल गई हैं। हालांकि उसका रिकार्ड लैपटॉप में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें