फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात कारण से लगी आग, एक मवेशी की मौत, एक घायल

Mon, 01 Apr 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के पदुमपट्टी गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पदुमपट्टी में रविवार अपराह्न में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल गाय का उपचार चल रहा है। आग लगने से झोपड़ी में रखा खाद्यान्न, कपड़ा, बर्तन आदि जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के काली जगदीशपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पदुमपट्टी में सुबह में अचानक अज्ञात कारणों से कबूतरा देवी पत्नी शंकर राजभर के झोपड़ी से आग की लपटे उठने लगी। आग की तेज लपट बगल पड़ोसी राम अवध, खेदू, सुग्रीव पुत्रगण खेदू के झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया। तेज पछुआ हवाओं के कारण आग विकराल हो गई। राम अवध के झोपड़ी में बंधी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। तथा मौके पर ही भैस की मौत हो गई। सुग्रीव की गाय चपेट में आ गई। कठिन मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीन झोपड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें