पुलिस लाइंस में गंगा जल वितरित करते अधिकारी।
संतकबीरनगर। प्रयागराज के महाकुम्भ से गंगा जल लेकर लौटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुधवार को पुलिस लाइन पहुंची। वहां पर एसपी सत्यजीत गुप्त ने आमजन को गंगा जल वितरित किया। इस दौरान गंगा जल को लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
सरकार के निर्देश पर जिलों से गई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में गंगा जल भरकर भेजा जा रहा है ताकि स्नान से वंचित लोगों तक गंगा जल पहुंचाया जा सके। इसी क्रम में फायर ब्रिगेड की गाड़ी में प्रयागराज महाकुंभ से गंगा जल लेकर पहुंची।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पुलिस कर्मियों और आमजन को गंगा जल का वितरण किया गया। प्रशासन ने पुलिस लाइंस से गंगा जल वितरण की व्यवस्था बनाई है। जिले का कोई भी व्यक्ति यहां से गंगा जल ले जा सकता है।
इस दौरान इस दौरान सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह, प्रभारी यातायात परमहंस आदि मौजूद रहे।