जनपद के फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने शुक्रवार को आग से बचाव को लेकर शहर में जागरूकता रैली निकाली। जो शहर भ्रमण कर लोगों आग से बचाव की जानकारी दी।
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फायर सर्विस स्टेशन से कर्मियों ने वाहनों से जन जागरूकता रैली निकाली। जो मेंहदावल बाईपास, समय जी स्थान, गोला बाजार, बैंक चौराहा, मोती चौराहा आदि स्थानों से होकर वापस स्टेशन पर आकर समाप्त हुई।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी शंभू शंकर ने बताया कि आग से बचाव जरूरी है। छोटे बच्चों को किसी भी दशा में माचिस न दें और जलते हुए बीडी सिगरेट के टुकड़े को न फेंके। उन्होंने कहा कि खलिहान को तालाब अथवा अन्य पानी के साधनों के निकट ही स्थापित करें। बच्चों को बाहर खुली जगह मछुआ-मछली आदि न भूनने दें। इसके साथ ही भोजन बनाने के बाद चूल्हे की आग ठीक प्रकार से बुझा दें। विस्तर में लेट कर सिगरेट, बीड़ी न पिएं।
उन्होंने कहा कि शादी विवाह के दौरान खलिहान, फूस छप्पर आदि के मकान के पास से आतिशबाजी न करें। उन्होंने कहा कि कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई के बाद ठंडल न जलाए। इससे आगजनी की घटना होती है। गैस के रेगुलेट को भोजन बनाने के बाद जरूर बंद कर दें। इस अवसर पर राकेश यादव, कन्हैया लाल, गणेश गुप्त, अशोक कुमार यादव, रविंद्र यादव, रमेश चंद यादव आदि मौजूद रहे।