फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में लगी आग, बकरी की मौत, सामान राख

Sun, 07 Dec 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बरडाड़ गांव में आग लगने से जली हुई झोपड़ी व अन्य सामान । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
तिघरा/बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरडाड़ में शुक्रवार देर शाम रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग से झुलसकर बकरी की मौत हो गई और झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित वीरेंद्र के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि सामान निकालने का मौका ही नहीं मिला। दो साइकिल, दो मोबाइल फोन, घर में रखा अनाज, बच्चों की कॉपी-किताबें, बिस्तर तथा कपड़े आदि पूरी तरह जल गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। ऐसे में उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। कड़ाके की ठंड में परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री व आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें