मगहर। स्थानीय पुलिस चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर खलीलाबाद-गोरखपुर हाईवे पर बालू लदे एक ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की टीम को सूचित किया। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे सूचना मिली कि पुलिस चौकी से पश्चिम लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक ट्रक में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर डीसीआरबी के माध्यम से दमकल विभाग को सूचना दी गई। बताया कि बालू से लदा एक ट्रक जो धनघटा से गोरखपुर जा रहा था। संवाद