फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कपड़े की दुकान में लगी आग, फायर सर्विस ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
- खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार में कपड़े की दुकान में बुधवार की देर रात आग लग गई। घटना के बाद बरदहिया चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायर सर्विस की मदद से आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया। जब तक दुकानदार का काफी नुकसान हो चुका था।
बरदहिया बाजार में कपड़ा व्यापारी इसराइल की आलिया होजरी नाम से दुकान है। रात में करीब 1:30 बजे के आसपास गोदाम में आग लग गई। धुआं व आग की लपट का अहसास होने पर मौजूद लोगों ने भागकर किसी तरह अपना जान बचाते हुए शोर मचाया। घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोग जुट गए। इसकी सूचना फायर सर्विस व कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना के बाद अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अशोक यादव फायर सर्विस की दो गाडि़यों के साथ मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

बरदहिया चौकी प्रभारी अनिल यादव भी पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अशोक यादव ने बताया कि आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला शाॅर्ट सर्किट से आग का लगना होना पाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। दुकानदार से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

आलिया होजरी के मालिक इसराइल ने बताया कि इस घटना में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा मकान को नुकसान पहुंचा है। लगभग 20 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का कपड़े जला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें