फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनफिट वाहनों पर दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 13 Aug 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की फिटनेस कराने के लिए कई बार समय दिया लेकिन संचालकों ने वाहनों का फिटनेस नहीं कराया। 15 अगस्त के बाद वाहनों व संचालकों पर सख्ती हाेगी। विभाग की जांच में बिना फिटनेस के वाहन मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व में 308 स्कूल वाहनों का फिटनेस न मिलने पर सभी संचालकों को नोटिस भेजा गया था। उन्हें कई बार अवकाश के दिन कार्यालय में कैंप लगाकर फिटनेस कराने का अवसर दिया गया। इसके बाद भी कई संचालकों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। इसे देखते हुए शनिवार और रविवार को अवकाश में दिन एआरटीओ कार्यालय पर एक बार फिर से कैंप लगाकर वाहनों का फिटनेस कराने का अवसर स्कूल संचालकों को दिया गया। जिसके बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए 50 स्कूल वाहन समेत कुल 122 वाहनों को निलंबित कर दिया। अब विभाग ने फिटनेस न कराने वाले वाहन संचालकों पर सख्ती का निर्णय लिया है। 15 अगस्त के बाद से सघन वाहन चेकिंग अभियान उच्चाधिकारियों के देखरेख में चलाया जाएगा। जांच के दौरान अनफिट मिलने वाले वाहन संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
विद्यालय संचालकों को 15 अगस्त तक का समय दिया गया है। इस दौरान फिटनेस नहीं कराया तो जांच के दौरान पकड़े जाने पर संबंधित स्कूल वाहन व संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें