फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला और किशोरी से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंटी खास में महिला और उसकी नाबालिग नतिनी को मारने-पीटने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता उर्मिला देवी ने बताया कि बीते 22 मई 2026 को उनकी नतिनी अनुष्का खेत में बीज लेकर जा रही थी। इसी दौरान गांव की अंजलि और आरती के बीच कहासुनी हो रही थी। अनुष्का ने बीच-बचाव किया तो मौके पर मौजूद सरस्वती ने अनुष्का पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे उर्मिला के साथ भी अभद्रता की गई। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें