संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बघौली के पास कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का खलीलाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बघौली गांव निवासी नाटे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 40 वर्षीय बेटा जितेंद्र 11 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे घर से बघौली स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार के चालक ने जितेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी।कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित के पिता की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और आरोपी चालक के संबंध में जांच कर रही है। संवादह