संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक अस्पताल के पास खड़ी बाइक में पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में दूसरे युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया था। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है। संवाद