फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सगी बहनों पर चाकू से हमले के मामले की प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Jan 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। शनिवार को कुआनो नदी के दौलतपुर घाट पर दो सगी बहनों पर चाकू से हमला कर घायल करने के आरोप में रिठी गांव के रहने वाले आकाश मद्धेशिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लेकिन, वारदात के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनें शनिवार को कुआनो नदी के दौलतपुर घाट से होकर धनघटा क्षेत्र के पौली बाजार में अपना आधार कार्ड संशोधित कराने जा रही थी। पौली बाजार के करीब एक युवक उनके पास पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता की मां का कहना है कि युवक ने बेटियों से दुष्कर्म की भी कोशिश की। बेटियाें ने शोर मचाया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। 20 वर्षीय बेटी की पीठ पर चाकू लगा और 17 वर्षीय बेटी के हाथ पर। उसके बाद युवक भाग निकला। वारदात की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने दोनों बहनों को अस्पताल भिजवाया। वहां पर देर रात तक दाेनों का इलाज चलता रहा। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि आरोपी युवक आकाश मद्धेशिया निवासी रिठी थाना धनघटा के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े और सरेराह हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें