फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद। सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान के बाद शादी का झांसा देकर महिला को कमरे में रखने और उसके साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि उसके पति चंडीगढ़ में रहकर काम करते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान संतकबीरनगर के मोहद्दीपुर निवासी आजम पुत्र रियाजुद्दीन से हुई। आरोप है कि आजम ने शादी का झांसा देकर और प्रलोभन देकर उसे दो जुलाई को खलीलाबाद क्षेत्र के सरौली गांव बुलाया। वहां एक कमरा दिलाकर उसे रखा।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने करीब 10-15 दिनों तक उसका यौन शोषण किया। वह अपने साथ करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद भी लेकर गई थी। बाद में आरोपी उसे कमरे में अकेला छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उसने पहले भी कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र दिया था। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें