संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने चकिया गांव निवासी अफसाना खातून पुत्री अब्दुल्लाह की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है। अफसाना खातून का कहना है कि 24 अगस्त को वह बरई पैठाने स्थित अपनी नानी के घर गई थी। करीब एक बजे दिन में अयान खान, अबू अनस, अजहरुद्दीन निवासी बरई पैठाने नानी के घर में घुसकर गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्होंने घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद