फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छेना में मरी थी मक्खियां, 200 किलो ग्राम छेना नष्ट कराया

विज्ञापन
नष्ट कराया गया छेना। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के नेतृत्व में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत मेंहदावल के दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस पर 200 किलोग्राम छेना नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि छेना में मक्खिया आदि मरी हुई पड़ी थी। इसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपये के करीब है, उसे मौके पर गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। साथ ही प्रतिष्ठान से छेना का दो सैंपल, खोआ का एक, मिल्क केक का एक, सोडियम बाई कार्बोनेट का एक व साइट्रिक एसिड का एक सैंपल संग्रहित किया गया। मौके पर लगभग 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड अनुमानित कीमत 20,300 रुपये व 9 किलो 200 ग्राम सोडियम बाइकार्बोनेट अनुमानित कीमत 1840 को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता के पास सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। इसके साथ ही बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें