फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सात पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाने की पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल के साथ लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता अनीता निवासी ग्राम मोहल्ला बनकटवा थाना कोतवाली खलीलाबाद में बताया कि उसकी शादी 22 जून 2020 को दुर्गेश चौधरी के साथ हुई।
विज्ञापन

शादी के बाद विदा होकर वह ससुराल गई। ससुराल में सभी दहेज लोभी व्यक्ति निकले। बात-बात पर कम दहेज लाने का ताना देने लगे। पति दुर्गेश चौधरी रात को शराब पीकर आते और मारने-पीटने लगते। उनके इस कृत्य के लिए उनके परिवार के सभी लोग साथ देते। इन सब बातों के बारे में मायके में मां और भाई को बताया तो सबने समझाया और कहा कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।
पति ने मोटरसाइकिल की मांग को लेकर 10 मई 2024 को सुबह करीब 8:00 बजे काफी मारा पीटा। इसमें सास कौशल्या देवी, ससुर राजेंद्र, जेठ उग्रेश चौधरी, जेठानी रीता देवी, ननद ममता और मंशा चौधरी ने उसे कमरे में घसीट कर मारापीटा। पति ने जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें