फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती की मौत मामले में प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने वांछित अमरेश को दुर्गजोत चौराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य एवं साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती ने पांच दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के रौनाखुर्द निवासी अमरेश उर्फ गोरे से युवती की फोन पर बातचीत होती थी तथा उसके उकसावे के कारण युवती ने आत्मघाती कदम उठाया। तहरीर के आधार पर बखिरा पुलिस ने आरोपी अमरेश उर्फ गोरे पुत्र बिफई निवासी रौनाखुर्द, थाना रुधौली, जनपद बस्ती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दूसरी ओर वांछित अमरेश को दुर्गजोत चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें