फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेटी को छीनकर घर से निकालने का आरोप पति समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के हरदी गांव में विवाहिता ने पति समेत ससुराल के चार लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने और 11 माह की बेटी को अपने पास रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, जेठ, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरदी गांव निवासी चांदनी पत्नी मुनीष ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि मई 2024 में मंदिर में मुनीष के साथ शादी हुई थी। उनकी 11 माह की एक बेटी है। आरोप है कि पति मुनीष, जेठ सुनील, सास रमावती और ससुर कोमल उसे घर से बाहर काम करने के लिए भेजते हैं। छोटी बच्ची होने के कारण उसने बाहर काम करने में असमर्थता जताई और घर का काम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनी का आरोप है कि इसी बात को लेकर ससुराल के लोग उसे गालियां देते हुए मारपीट करते हैं और घर से निकालने की धमकी देते हैं। 16 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे काम करने की बात को लेकर पति समेत चारों लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें