लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चाईकला में मारपीट के मामले में चार लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित अनवर अली ने बताया कि 16 सितंबर को उसका भतीजा मोहम्मद आरिफ घर पर था। गांव के समय, तुफेल, तबा व अजहरुद्दीन 10:00 बजे किराना की दुकान भतीजे मोहम्मद आरिफ को फोन करके बुलाया। भतीजा गया और आपसी वाद विवाद में गाली गलौज करते हुए बेल्ट से मारपीट की। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि उपरोक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद