फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने क्षेत्र के कोपिया गांव निवासी दंपती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित उषा देवी पत्नी विजय कुमार का आरोप है कि 26 जनवरी को गांव की माला देवी मोबाइल चोरी होने को लेकर अनायास ही उसे अपशब्द कहने लगी। मना करने पर माला देवी पति व एक अन्य के साथ मिलकर उसे अपशब्द कहते हुए घर में घुसकर लात घूंसा, लाठी डंडे से मारने लगी। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी। बीच- बचाव में आई बेटी रोशनी को भी मारापीटा।
विज्ञापन

शोर सुनकर कुछ लोगों के जुट जाने पर आरोपी भाग गए। घटना से बखिरा पुलिस को अवगत कराया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उसी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों को भी केस में फंसा दिया। बाद में पुलिस अधीक्षक को भी पंजीकृत डाक से पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। मजबूरन न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी माला देवी, रामकुमार, लवकुश के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें