फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 19 Nov 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना पुलिस ने मार्ग दुर्घटना के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित मंजू निवासी ग्राम चंगेरा मंगेरा ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति राजेश 13 नवंबर को शाम करीब 8 बजे घर से राम जन्म गुप्ता की दुकान पर सब्जी लेने जा रहे थे। पीछे से वसीम अकरम ने बाइक से टक्कर मार दी। पति राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाईपास स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 16 नवंबर को रात में 1:00 बजे दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। उन्हें घर पर लाया गया। रात में उनकी मृत्यु हो गई। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें