संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली पुलिस को 20 मई को तहरीर देकर बताया कि हरिशचन्द्र घर पर चढ़कर मेरी लड़की का हाथ पकड़ लिया। उसको खींचकर गलत नियत से ले जाने लगा। विरोध करने पर छोड़ा, फिर धमकी दी। हरीशचन्द्र काफी मनबढ़ किस्म का है, आए दिन मेरी लड़की को परेशान करता रहता है। उसके डर से मेरी लड़की स्कूल जाना भी छोड़ दी है। कोतवाली पुलिस तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद