धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी को युवक द्वारा भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पिता का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को बस्ती के कोईलाराउत गांव का रहने वाला युवक रवि प्रजापति 19 मई को शाम पांच बजे भगा ले गया है। युवक यहां रिश्तेदारी है, वह यहां आता रहता था। प्रभारी एसओ अनिल प्रकाश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद