फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कराने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनैला निवासी रामबेलास ने माधोनगर निवासी रमाकांत पर स्थगन आदेश के बावजूद जबरन मकान निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। रामबेलास की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार, उसकी संपत्ति गाटा संख्या 375 में रमाकांत 18 मार्च को जबरन कमरा और शौचालय बनवा रहा था। मामले में न्यायालय का स्थगन आदेश है। डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना देने पर कार्य बंद कर दिया था। मगर आरोपी ने बुधवार से फिर से जबरन निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया है। इस संबंध में एसओ राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्थगन आदेश के बावजूद जबरदस्ती करने के मामले में रमाकांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें