फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल जेपी दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार अग्रहरि ने बताया कि 14 फरवरी को रात 9:00 बजे टेंट का सामान मीरगंज शिव मंदिर पर ले जाकर रखा था। वहां से कुछ सामान गायब हो गया। पूछने पर अमजद, कैफ व आशिफ निवासी मीरगंज गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा व ईंट पत्थर चलाकर मारने-पीटने लगे। इससे उनका सिर फट गया। घटना की जानकारी के बाद उनके बडे़ भाई राजू छुड़ाने पहुंचे तो उन्हें भी मारापीटा गया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें