फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सराफा की दुकान से चोरी के आरोप में दो पाकिस्तानी महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां/कपिलवस्तु । भारत-नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु जिला के चंद्रौटा बाजार में सराफा की दुकान से सोने के गहनों की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। नेपाल पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे दोनों महिलाएं सोना खरीदने के बहाने एक दुकान में पहुंचीं। गहने देखने के दौरान उन्होंने कुछ आभूषण गायब कर दिए और बिना किसी संदेह के दुकान से बाहर निकल गईं। घटना के बाद दोनों ने मास्क और बुर्का पहनकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, जिससे शुरुआती तौर पर उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।
दुकानदार को जब गहने गायब होने का संदेह हुआ तो उसने तत्काल आसपास के बाजार में तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय प्रहरी कार्यालय चंद्रौटा की टीम हरकत में आई और घेराबंदी कर थोड़ी ही देर में दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उनकी पहचान पाकिस्तान के फैसलाबाद की रहने वाली कलसुम बीबी (20), पत्नी फरमान अली और शबाना (41) पत्नी सैफुर्रहमान के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों के पास वैध पाकिस्तानी पासपोर्ट मिले हैं।
कपिलवस्तु पुलिस के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों महिलाएं पहले भी रूपन्देही जिला के योगिकुटी, कपिलवस्तु के तौलिहवा और चंद्रौटा क्षेत्र में इसी तरह की वारदातों में शामिल रही हैं। उनका तरीका एक जैसा था। दुकानों में ग्राहक बनकर प्रवेश करना और मौका मिलते ही गहने या नकदी पर हाथ साफ कर देना उनका तरीका है।
पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं तीन महीने के वीजा पर नेपाल आई थीं, जिसकी वैधता 22 अप्रैल तक है। फिलहाल उनके खिलाफ चोरी और ठगी के आरोप में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।
इस घटना के बाद सीमावर्ती बाजारों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह के और सदस्य भी सक्रिय हैं और क्या यह कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें