फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाने की पुलिस को तहरीर देकर विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर ससुराल के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता नेहा जयसवाल ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2020 को दीपक उर्फ विक्रांत निवासी गोविंदगंज थाना धनघटा से हुई। ससुराल जाने के बाद पति दीपक उर्फ विक्रांत, सास अनीता, जेठ डिंपू उर्फ विकास, जेठानी गीता देवी, ननद दीपिका, मामा बब्लू, मामा का लड़का शिवम उर्फ भोलू कम दहेज का ताना देते हुए बुलेट गाड़ी व पांच लाख रुपये नकद दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे।
कुछ समय बाद जब वह मायके आई तो माता-पिता को सारी बात बताई। कुछ समय बाद फिर ससुराल गई और दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे गालियां देते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। 24 अक्तूबर 2025 को ससुराल के लोगों ने उसे रात्रि लगभग 8:30 बजे काफी मारापीटा और घर से निकाल दिया। इसकी सूचना देने पर उनके भाई आए और रात करीब 11:00 बजे उसे लेकर मायके गए। तभी से वह मायके में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें