फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति, सास और ससुर पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के हटवा गांव में पारिवारिक विवाद में महिला के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता नूरजहां ने बताया कि 18 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे उसकी तबीयत खराब होने के कारण खाना सास को नहीं दे पाई, बल्कि छोटी सास को दे दिया। इसी बात की रंजिश में पति नईम, सास नजबुन्निशा तथा ससुर रज्जाक उसे गालियां देने लगे। मना करने पर लात, घूंसा, लाठी-डंडे से मारापीटा। शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग आ गए और बीच-बचाव किया। एसओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें