फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले की महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। धनघटा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी पीड़िता कंचना पुत्री गिरीश यादव ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि 18 नवंबर 2024 को उनकी शादी महुली थाना क्षेत्र के महुली निवासी विजयनाथ यादव के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उसके मायके वालों ने सामर्थ्य के अनुसार ससुरालियों को सामान दिए थे। आरोप है कि जब पीड़िता ससुराल पहुंचीं तो ससुराली दहेज को लेकर ताना मारने लगे और चार पहिया वाहन के लिए मायके वालों पर दबाव बनाने लगे। मामले को आगे बढ़ता देख मायके वालों ने ससुरालियों को समझाया लेकिन वे अपनी आदत से बाज नहीं आए। आरोप है कि छह मई 2026 को ससुराल के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें