फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केंद्र व्यवस्थापक समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएच इंटर कॉलेज पैड़ी में सामूहिक नकल कराने के मामले में बुधवार देर रात डीआईओएस की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक समेत चार पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुधारा पुलिस को दी शिकायत में डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड 2026 की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। 23 फरवरी को द्वितीय पाली इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा में उनके द्वारा एएच इंटर कॉलेज पैड़ी का शाम 4:45 बजे निरीक्षण किया गया। इस दौरान कक्ष संख्या-6 में कुछ परीक्षार्थियों के प्रश्नपत्रों पर ही प्रश्नों का हल पेंसिल से करवाया गया था, तथा उक्त कक्ष के समस्त परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं पर भी प्रश्नों का हल एक समान रूप से किया गया था।
इसके बाद परीक्षार्थियों ने पूछताछ में बताया कि किसी शिक्षक ने कक्ष में उपस्थित होकर सभी परीक्षार्थियों को उत्तर बताया। इसके बाद सीसीटीवी रिकाॅर्डिंग का बैकअप देखा गया तो बीच-बीच में बंद पाया गया। इससे स्पष्ट है कि परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या-6 में सामूहिक नकल कराई जा रही थी। परीक्षा समाप्ति के तत्काल बाद (उत्तर पुस्तिका सीलिंग पैकिंग के पूर्व ही) सुहेल अहमद नाम का व्यक्ति परिसर में आ गया। जो अपने आपको संस्था का संचालक बता रहा था। उसके द्वारा सचल दल के सदस्यों पर किसी भी तरह की कार्रवाई न करने के लिए दबाव बनाने का अनुचित प्रयास किया जाने लगा।
विज्ञापन

इससे स्पष्ट है कि परीक्षा केंद्र पर नकल कराने की गतिविधियों में विद्यालय संचालक की अहम भूमिका के साथ केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षकों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में डीआईओएस की तहरीर पर संस्था के संचालक सुहेल अहमद, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक एवं एक शिक्षक के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें