फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला की मौत के मामले में दंपती पर प्राथमिकी, तलाश में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- मारपीट में घायल महिला की हो गई थी मौत, मेंहदावल का मामला
विज्ञापन

- बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत के पश्चिम टोला में मारपीट में घायल महिला की मौत मामले में पुलिस ने दंपती पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम टोला निवासी आजाद अहमद ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी मुबसिरा खातून शुक्रवार सुबह 10 बजे घर में बैठी थी। तभी बच्चों के क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह पड़ोसी रईसुनिशा पत्नी अरशद अपने पति के साथ अपशब्द बोलते हुए घर आ गई।
रईशुनिशा, मुबसिरा खातून को पकड़कर उसे मारने-पीटने लगी। तहरीर में आजाद अहमद ने बताया कि जब बीच बचाव करने पहुंचे तो दोनों ने हमें भी मारापीटा। मैं अपनी छत पर भागकर शोर मचाने लगा। इस बीच मारपीट में मेरी पत्नी घायल हो गई। दिन के करीब 11:00 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रईसुनिशा व उसके पति अरशद के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें