संतकबीरनगर। बेलहर कला थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ वाहन दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के भैंसामाफी गांव निवासी राज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अप्रैल को उनके पिता संतराम सांथा चौराहे पर स्थित सीएससी पर पैसा निकालने जा रहे थे। सड़क पार करते समय गलत दिशा से बाइक सवार बखिरा क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी राजेंद्र ने उन्हें टक्कर मार की, इस हादसे में उनके पैर की हड्ढी टूट गई और सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। घायल संतराम को उनके बेटे ने सीएचसी मेंहदावल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर भेज दिया।
आरोप है कि जब वाहन चालक राजेंद्र से इलाज में सहयोग को कहा तो वे भड़क गए और इलाज का खर्च देने से मना कर दिया और धमकी भी दी। पुलिस वाहन चालक राजेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद