संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर मिलने पर डंपर चालक अज्ञात के खिलाफ हादसे की प्राथमिकी दर्ज किया है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में पीड़िता रीता सिंह निवासी भैंसहा थाना गगहा, गोरखपुर ने जानकारी दिया कि वह अपने पति राज नारायण सिंह के साथ 25 फरवरी को शाम लगभग 4:30 बजे के आसपास अयोध्या से गोरखपुर की तरफ अपने वाहन से आ रही थी। हाइवे स्थित ढाबा के सामने एनएचएआई के कार्य में लगे डंपर के चालक विपरीत दिशा से आकर पति के वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर 27 फरवरी को उपचार के दौरान पति की मृत्यु हो गई। कोतवाल ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी डंपर चालक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।