संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के दरुआजप्ती माफी गांव में मामूली बात के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में पीड़ित अनुराग ने जानकारी दिया कि 14 अप्रैल को समय दिन में 12 बजे उनके ग्राम के चन्द्रभान, राजन, लखन्दर अजीत निवासी उपरोक्त छोटी सी बात के वाद-विवाद को लेकर उनको घर पर चढ़कर गाली देते हुए लात घूंसा-लाठी डंडा से मारने-पीटने लगे। बीच बचाव में जब शंखमती आई तो उक्त उन्हें भी काफी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के घटना में उनको काफी चोटें आई हैं।