फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मूर्ति खंडित करने के आरोप में दो पर प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के दो स्थानों पर मंदिरों से मूर्ति उखाड़ने और क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार की रात दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के कस्बा के मनसा पोखरे पर स्थित शिवालय से रविवार की रात प्रतिमा उखाड़ने की घटना सोमवार की सुबह में प्रकाश में आई थी। शिवालय पर पहुंची पुलिस ने जब स्थानीय लोगों के साथ सामने पोखरे में तलाश करवाया तो प्रतिमा पोखरे में मिली। पुलिस ने शिवलिंग व प्रतिमा को मंदिर में स्थापित करवा दिया। इसी बीच एक दूसरी घटना थाना क्षेत्र के हरैया गांव के सीवान में समय माता मंदिर से भी मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली। लगातार दो-दो घटनाओं के बाद एडीएम सत्य प्रकाश और एडिशनल एसपी सुशील कुमार सिंह ने निरीक्षण भी किया। सोमवार देर शाम में हरैया निवासी शंकर व सनातन धर्म प्रचार समिति के अध्यक्ष व धर्मसिंहवा निवासी राजेश त्रिपाठी की तहरीर पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने व मूर्ति खंडित किए जाने के गंभीर धाराओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें