फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने न्यायालय सीजेएम के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि कोर्ट को दी शिकायत में पीड़ित गायत्री देवी निवासी महुई ने बताया कि गांव की सुमन ने हत्या का झूठा केस दर्ज कराकर परिवार के लोगों को जेल भेजवा दिया था। उनके घर वालों ने सुमन के पति की हत्या नहीं की थी, हत्या किसी और ने की थी।
दुश्मनी की वजह से गांव के लोगों ने साजिश करके घर वालों के ऊपर हमला कर दिया, जिससे सभी को काफी चोटें आईं। पुलिस को शिकायती पत्र देने पर चिकित्सकीय जांच कराने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। परिवार वालों के जेल जाने के बाद घर की महिलाएं गांव छोड़कर खलीलाबाद में रहने लगे। इसी का फायदा उठाकर विपक्षी सुमन, योगेंद्र, बजरंगी, धर्मदेव उर्फ गोलू, सुशील उर्फ रिंकू, चंद्रलाल, रमाकांत उनके घर पर लगे कैमरे को ऊपर करके घर का ताला तोड़कर घर में रखा सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने उनको चोरी की सूचना दी। इस पर यूपी 112 पर शिकायत की। पुलिस के जाने पर भी ताला टूटा था। कोतवाल ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें