संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बंजरिया पूर्वी मोहल्ला में दीवार को तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तीन नामजद समेत सात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
कोतवाल जेपी दूबे ने बताया कि पीड़ित अभिषेक राय निवासी ग्राम ड़डवा चतुर पोस्ट पांडेपुरा, गोरखपुर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि विपक्षी रविंद्र नाथ शुक्ला निवासी बंजरिया पूर्वी को मकान बनाने में असुविधा हो रही थी। जिस पर उन्होंने उनसे अपने पीछे की बाउंड्री कुछ दिनों तक खोल के रखने व निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बंद करने की शर्त पर तोड़ दिया था। जिससे निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री सुगमता से पहुंच जाए।
विपक्षी का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर 18 फरवरी को वह अपने दीवार का निर्माण करा दिया। जिसके बाद विपक्षी रविंद्रनाथ शुक्ला, सतरांशु, सतरांशु के छोटे भाई नाम अज्ञात एवं अन्य चार लोगों ने फोन कर बुलाया। गाली देते हुए दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही जानमाल की धमकी दी। घटना को अगल बगल के लोगों ने भी देखा और मौके पर आकर बीच-बचाव किया। यूपी 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस आई और घटना की जांच की। कोतवाल ने बताया कि मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।