फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दहेज की मांग पूरी न होने पर छह माह की गर्भवती विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर चार गांधी आश्रम, इस्लामनगर मगहर निवासी साजिदा खातून ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका निकाह सात मई 2025 को छितही गांव निवासी मोहम्मद यूनुस से हुआ। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास शाहिना परवीन, ससुर मोहम्मद यूसुफ, ननद नाहिदा खातून और अन्य परिजनों ने दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें