फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दरवाजे पर चढ़कर मारपीट का आरोप, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बरईपार गांव में पुरानी रंजिश में एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों पर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट करने, घर का सामान तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बरईपार निवासी कलावती देवी पत्नी जयनाथ के अनुसार, 23 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के ही कुछ लोग कमलावती उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में कलावती, अंजनी पत्नी अवधेश और मीरा पुत्री जयनाथ घायल हो गईं। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें