संतकबीरनगर। यातायात पुलिस और जनपद के समस्त थानों की पुलिस ने शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 75 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच पड़ताल की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 75 वाहनों के चालकों से 69,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद