संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धरपकड़ के लिए वाहन जांच के दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले 99 वाहन चालकों से जुर्माना भरवाया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच पड़ताल की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करते हुए 99 वाहनों के चालकों से 1,24,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद