संतकबीरनगर। मेंहदावल स्थित एक एजेंसी के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा के नायक टोला मोहल्ला निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। 20 अगस्त को दिन में 10 बजे के आसपास एजेंसी पर कर्मचारी प्रतीक व पृथ्वीराज के साथ बैठे हुए थे। उसी दौरान बालकेश उर्फ लाला यादव वहां आया और भाई सुनील यादव से पुराने विवाद को लेकर उनसे बहस करने लगा। उनके मना करने पर वह गाली देते हुए ईंट उठाकर जानमाल की धमकी देते हुए प्रहार कर दिया, वह किसी तरह से बचे। संवाद