फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 31 तक भरें अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा फाॅर्म

Sat, 10 Jan 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश के लिए निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को कक्षा छह और नौ में प्रवेश कराने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। 31 जनवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन भेजे जाने हैं। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जानी है। परीक्षा 65 विद्यार्थियों के चयन के लिए आयोजन किया जाना है। उत्तर प्रदेश भवन व अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत दिनांक 30 नवंबर 2022 से पूर्व पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे व राज्याश्रित श्रेणी से संबंधित बच्चे जो कोविड से अनाथ हुए हैं। सभी का महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन होना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए पात्र हों। ऐसे बच्चे ही प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। कक्षा छह के लिए बच्चे की जन्मतिथि एक मई 2014 से पहले और 31 जुलाई 2016 के बाद की नहीं होनी चाहिए। कक्षा नौ के लिए जन्मतिथि एक मई 2011 से पहले एवं 31 जुलाई 2013 के बाद की नहीं हो। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। समस्त प्रधानाध्यापक अटल आवासीय विद्यालय का फॉर्म बीआरसी कार्यालय पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें