धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर पुलिस बूथ से 200 मीटर की दूरी पर पांच दिन पूर्व एक दुकान में हुई चोरी के मामले में रविवार को पुलिस ने केस दर्ज किया।
नाथनगर गांव निवासी चंदेश्वर शुक्ल उर्फ मोनू पुत्र द्वारिका प्रसाद शुक्ल ने बताया कि नाथनगर चौराहे पर संकट मोचन ट्रेडर्स के नाम से उनकी एक दुकान है। 24 अप्रैल की रात चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान से मोटर, मोबिल, शटरिंग ऑयल पांच लीटर, फेबी कोल एक लीटर, गालडेन पाइप तीन फिट चार इंच एक बंडल, एक अदद कंबोड 18 इंची, पेरिस्टर एक अदद व काउंटर में मौजूद 1,500 रुपये चुरा ले गए। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि नाथनगर गांव निवासी चंदेश्वर शुक्ल उर्फ मोनू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।