संतकबीरनगर। फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें एडीएम ने फाइलेरिया नियंत्रण अभियान की समीक्षा की।
साथ ही 10 अगस्त से 28 अगस्त तक चलाए जाने वाले एमडीए अभियान में संबधित विभागों के विभागाध्यक्ष को सहयोग के लिए निर्देशित किया। एडीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सभी कोटेदारों को आदेशित करें कि 10 से 28 अगस्त तक चलाए जाने वाले अभियान के बीच सभी उपभोक्ताओं को राशन लेते समय अभियान की जानकारी प्रदान करें। सभी को दवा खाने के लिए प्रेरित करें।
इस दौरान सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. वीपी पांडेय, मलेरिया अधिकारी राकेश कुमार आदि माैजूद रहे। संवाद