बेलहरकला क्षेत्र के बेलहर कस्बे वार्ड नंबर दो का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहरकला क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर वार्ड नंबर दो में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने में आया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है।
मिसलावती देवी ने बताया कि 30 सितंबर की शाम को पुराने रास्ते के विवाद को लेकर उनके पटी रामबेचन, मीना व सतीश यादव उनको व बेटों को गाली देते हुए मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के रामबेचन ने अपने शिकायत में बताया कि आपस में हुई कहासुनी को लेकर पटीदार कुलदीप, विपिन, शशि व इसरावती गाली देते हुए मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के उक्त सभी आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी।