संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के कोनी गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया है। कोनी गांव निवासी प्रेमलता ने शिकायत में बताया कि 14 जून की सुबह छह बजे रास्ते के विवाद में पटीदार रामाज्ञा, मुन्नालाल, सुभावती, रामाज्ञा मिलकर गाली देने लगे। मना करने पर मारना-पीटना शुरू कर दिए। घटना देखकर ससुर समेत अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जानमाल की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।