संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में शनिवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक पक्ष से चार तो दूसरे पक्ष के 10 आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खम्हरिया गांव निवासी एक पक्ष की सुभावती ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को शाम चार बजे के आसपास रास्ते के विवाद को लेकर गांव के रामनसीब, अरुण कुमार, मंजू व अनुराधा उनको गाली देते हुए लात घूंसा व लाठी डंडा से काफी मारा पीटा। सिर में आई चोट के वजह से वह बेहोश हो गई। घटना देखकर बचाव में आई अर्चना व पवन कुमार को भी मार पीटकर जख्मी कर दिया और जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में सभी को काफी चोट आया।
वहीं दूसरे पक्ष के रामनसीब ने अपने शिकायत में बताया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर गुटबाजी करके गांव के ही पवन कुमार, अर्चना, पवन कुमार की मां अज्ञात, शिवम, प्रियांशी, शीतल, रामभवन, दुर्गावती, नीतू और सूरज लाठी डंडा व टांगी लेकर उनके दरवाजे पर चढ़कर मां बहन की गाली देने लगे। टांगी से उनके सिर पर प्रहार कर दिया और बाकी लोग बुरी तरह से मारपीट करने लगे।
वह बचने के लिए घर में भागे तो विपक्षी उनके घर में घुसकर उन्हें, पत्नी व बहू संजू को बुरी तरह मार पीटकर घायल कर दिया और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोट आई। संवाद